हज़ारीबाग: हजारीबाग में नशे के खिलाफ पुलिस का मेगा एक्शन, रातभर चला बड़ा अभियान
हजारीबाग में Hazaribag Police ने नशे के कारोबार और सेवन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। देर रात चलाए गए विशेष अभियान में 43 टीमों के 118 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर के 100 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 77 संदिग्धों से पूछताछ की गई, जबकि 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।