गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में ठंड का कहर जारी, सर्द हवाओं से बढ़ी कनकनी, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
गया जिले में पिछले 4 सप्ताह से ठंड का कहर जारी है।कोहरा,सर्द पछुआ और कनकनी की कहर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने रविवार की दोपहर 1 बजे बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा है।अगले 24 घंटे में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है।दिन में धूप निकलेगी।सर्द पछुआ के कारण रात में ठंड का असर बना रहेगा।