नवाबगंज: पल्हरी नहर मार्ग के पास पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार करीब 5:50 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज विभिन्न धाराओं से संबंधित अभियुक्तगण जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र के बाम्हौरा निवासी गुलशन कुमार पुत्र पुत्तिलाल, बरगदही निवासी इंदेश पुत्र राम मनोहर को पल्हरी नहर मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।