फतेहाबाद के धीड़-रतिया रोड पर हादसा: कार और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति घायल..
फतेहाबाद के गांव धीड़-रतिया रोड पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पति का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार गांव धीड़ निवासी माया देवी, पत्नी हरबंस सिंह, अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अयालकी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति हरबंस सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया गया है कि मृतका के तीन बेटे हैं..
#ratia #fatehabad