बिजावर: गंजसिजारी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत, कलश यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री शामिल हुए
बिजावर क्षेत्र के ग्राम गंजसिजारी में श्री राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सोमवार की शाम 5 बजे पनागर स्थित हनुमान मंदिर से बिहारी जू मंदिर तक निकली यात्रा में हजारों महिलाएं पीली साड़ी पहनकर कलश लेकर शामिल हुईं। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छह दिवसीय महोत्सव में यज्ञ, पूजन और सत्संग होंगे।