उज्जैन शहर: महाकाल: भस्म आरती के दर्शन
विश्व प्रसिद्धर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्मआरती का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर के कपाट खुलते हीपरंपरा अनुसार सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्तिवाचन किया गया और आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया। गर्भगृह के पट खुलने के बाद पुजारियों ने भगवान महाकालका श्रृंगार उतारकर विधि-विधान से पंचामृत पूजन किया।इसके पश्चात कर्पूर आरती उतारी गई।