ठेठईटांगर: माँ वनदुर्गा स्थल को 'आस्था का केंद्र' घोषित करने की मांग
मंगलवार शाम 4 बजे बोलबा प्रखंड के मालसाड़ा स्थित माँ वनदुर्गा स्थल को 'आस्था का केंद्र' घोषित करने की मांग को लेकर 100 से अधिक ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि यह स्थल वर्षों से धार्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने प्रशासन से आधिकारिक मान्यता देकर संरक्षण, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की