नैनपुर: प्रेम स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पानी की बोतल के लिए नमूने
नगर के प्रेम स्वीट्स में खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान पानी बोतल के सैंपल लिए गए। वही अधिकारी ने बताया की जनसुनवाई के दौरान उक्त प्रतिष्ठान में मिल रहे पानी बोतल की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर विभाग द्वारा पानी बोतल के सैंपल लिए गए। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा एवं रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।