उनियारा: अलीगढ़ जीएसएस में ऋणधारकों से 30 जून तक ऋण जमा कराने की अपील की गई
Uniara, Tonk | Jun 28, 2026 अलीगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के ऋणधारक किसानो को 30 जून तक ऋण जमा कराना होगा। अलीगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक रामजी लाल बैरवा ने रविवार को दोपहर 3 बजे बताया कि रबी ऋण वसूली की अंतिम तिथि 30 जून तक है। इस तिथि तक ऋण जमा नहीं कराने पर ब्याज सहित वसूली की जाएगी।