हरलाखी: कामतौल गोपालपुर में पांच दिवसीय माता संतोषी पूजा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत कमतौल-गोपालपुर चौक पर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ माता संतोषी की पूजा की शुभारंभ हुई। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मुख्यअतिथि भाजपा नेता गौरीशंकर महतो ने कन्याओं को कलश प्रदान कर कलश शोभायात्रा की शुरुआत की। जानकारी पूजा समिति के अध्यक्ष ने शुक्रवार शाम चार बजे दी है।