बक्सर डीएम साहिला की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष मे बुधवार को 3 बजे बैठक की गई। बैठक मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे शहर की साफ सफाई, सभी बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइट, रंगीन बल्बों से सजावट एवं सभी गणमान्य महानुभावो के प्रतिमा स्थल की साफ सफाई रंग रोगन का निर्देश दिया गया।