नारदीगंज: नारदीगंज चौक पर उत्पाद विभाग की छापेमारी में मिली सफलता, युवक गिरफ्तार, दुकान से शराब बरामद
नवादा में उत्पाद विभाग ने नारदीगंज चौक स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक दुकान में शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम नारदीगंज पहुंची और ऊपर बाजार स्थित एक गुमटी की तलाशी ली।