मुरैना नगर: मुरैना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 3 साल से लापता नाबालिग को सूरत से ढूंढकर परिवार से मिलाया
मुरैना शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन साल पहले गुम हुई नाबालिग बालिका को सूरत से बरामद कर आज रविवार को परिजनों को सकुशल सौंप दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। अपराध क्रमांक 694/23 धारा 363 में दर्ज मामले में यह सफलता मिली। बेटी के मिलने पर परिवार भावुक हो उठा और पुलिस के प्रयासों की सराहना की।