सत्तर कटैया: नन्दलाली में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार वारंंटी को भेजा गया न्यायालय
नन्दलाली गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुरूवार की देर रात छापेमारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि तीनों वारंटी को पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर नन्दलाली गांव से गिरफ्तार किया गया।