सत्तर कटैया: प्रियव्रत उ. मा. विद्यालय पंचगछिया में विधायक गुंजेश्वर साह द्वारा विद्यालय विकास हेतु योजनाओं का किया गया शिलान्यास
प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया के प्रांगण में विधायक गुंजेश्वर साह द्वारा विद्यालय के विकास हेतु तीन करोड़ बासठ लाख पचासी हजार रूपये की लागत से बननेवाले योजनाओं का किया गया शिलान्यास। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास लिमिटेड द्वारा दी गई इस राशि से विद्यालय का सर्वांगीण विकास होगा।