गुना नगर: बेरखेड़ी गांव में तबियत बिगड़ने से एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत, घंटों तक एंबुलेंस नहीं मिली
गुना धरनावदा थाना के बेरखेड़ी गांव निवासी रामनारायण खैरुआ की 6 नवंबर को अचानक तबियत बिगड़ी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 7 नवंबर सुबह मौत हो गई। मृतक के बेटे और भाजपा नेता रमेश मालवीय ने बताया, शव गांव ले जाने घंटों तक गरीब परिवार को एंबुलेंस नहीं मिली। कुछ लोगों के दखल देने पर एंबुलेंस मिली। भाजपा नेता रमेश मालवीय ने अस्पताल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।