जमुई: तिलकपुर बहियार में काम करते समय वज्रपात से एक युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 जमुई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खैरमा के तिलकपुर बहियार स्थित खेत में काम करने के दौरान सोमवार की सुबह 8:30 बजे वज्रपात के झटके से जयराम साव के पुत्र शिशुपाल उर्फ बिट्टू की हालत गंभीर हो गई। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।