Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Follow.. कोटा की कुन्हाड़ी पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का किया खुलासा वारदात के 24 घंटे में दो शातिर बदमाशो को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जप्त जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 10 जुलाई को कुन्हाड़ी में मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, संदिग्धों की पहचान कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान 11 जुलाई को छोटी चंबल पुलिया, बापू नगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। फरियादी राकेश मामनानी, निवासी हाउसिंग बोर्ड, कुन्हाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात करीब 9:05 बजे नाका चौकी रोड पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे बदमाश ने उनके कान से वीवो वी-50 मोबाइल झपट लिया और दोनों फरार हो गए।

Sangod, Kota | Jul 12, 2026

MORE NEWS

Follow.. सांगोद के कांगनिया गांव में जमीन विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, दो गंभीर घायल कोटा रेफर, पुलिस ने दोनों पक्षो की ओर से दर्ज किया मामला, जांच जारी

जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल, दो कोटा रैफर

सांगोद, थाना क्षेत्र के कांगनिया गांव में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े में छह जने घायल हुए। इनमें दो गंभीर घायलों को सांगोद अस्पताल से कोटा रैफर किया गया।

Follow.. सांगोद के कांगनिया गांव में जमीन विवाद में आपस मे भिड़े दो पक्ष, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, दो गंभीर घायल कोटा रेफर, पुलिस ने दोनों पक्षो की ओर से दर्ज किया मामला, जांच जारी जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल, दो कोटा रैफर सांगोद, थाना क्षेत्र के कांगनिया गांव में रविवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े में छह जने घायल हुए। इनमें दो गंभीर घायलों को सांगोद अस्पताल से कोटा रैफर किया गया।

Sangod, Kota | Jul 12, 2026

Follow.. कोटा के जवाहर नगर इलाके चोरों ने दानपेटी तोड़कर चुराई नकदी 
मंदिर परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात 

 श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में शनिवार अज्ञात चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसा और श्री राम-जानकी मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरमंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी निकालता है और बिना किसी डर के मौके से फरार हो जाता है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Follow.. कोटा के जवाहर नगर इलाके चोरों ने दानपेटी तोड़कर चुराई नकदी मंदिर परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में शनिवार अज्ञात चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसा और श्री राम-जानकी मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरमंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी निकालता है और बिना किसी डर के मौके से फरार हो जाता है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Sangod, Kota | Jul 12, 2026

कोटा में नही थम रही बाइक चोरी की वारदातें, भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की मस्जिद गली में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, बदमाशों ने सिर्फ 30 सेकंड में चोरी कर ली बाइक।

 पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट करता है और कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी को बैठाकर फरार हो जाता है। पीड़ित प्रमोद चौरसिया का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। क्या आपके क्षेत्र में भी वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

कोटा में नही थम रही बाइक चोरी की वारदातें, भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की मस्जिद गली में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, बदमाशों ने सिर्फ 30 सेकंड में चोरी कर ली बाइक। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट करता है और कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी को बैठाकर फरार हो जाता है। पीड़ित प्रमोद चौरसिया का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। क्या आपके क्षेत्र में भी वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Sangod, Kota | Jul 12, 2026