पचरुखी: चांप ओवर ब्रिज के समीप टेम्पू की ठोकर साइकल सवार हुआ जख्मी
चांप ओवर ब्रिज के समीप गुरुवार की संध्या टेम्पू की ठोकर एक साइकल सवार जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सिवान सदर हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा निवासी सुमन राम सिवान से मजदूरी कर लौट रहा था। इसी दौरान टेम्पू ने ठोकर मार दी और भाग गया।