अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में सोमवार को डुमरियागंज में अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम डुमरियागंज डॉक्टर संजीव दीक्षित को सोपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक बिल नहीं वापस होगा तब तक विरोध जारी रहेगा।