डुमरियागंज: उपजिलाधिकारी डुमरियागंज की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन, 11 मामले आए, 1 का हुआ निस्तारण
डुमरियागंज तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी डॉक्टर संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्व विभाग के 8, पुलिस 1,अन्य 2 सहित कुल 11 मामले आए। जिसमें राजस्व विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।