डुमरियागंज: मिश्रौलियामाफी की महिलाओं ने आवास सर्वे को प्रभावित करने के आरोप में सड़क किया जाम, वीडियो वायरल
ग्राम मिश्रौलिया की कुछ महिलाओं ने शुक्रवार को गांव के एक व्यक्ति के ऊपर शासन द्वारा कराए जा रहे आवास के सर्वे को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से हड़कंप मच गया, जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के लोग सकते में आ गए और मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।