बहराइच: बहराइच में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन, नारेबाजी की
बहराइच जिले में शनिवार दोपहर दो बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।