बहराइच के कुएं में मिला 10 फीट का मगरमच्छ, घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
बहराइच। शिवपुर ब्लॉक के बेलामकन गांव में आबादी के बीच स्थित एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नानपारा रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बरसात के मौसम में नदी, नाला, नहर और तालाब के किनारे सतर्क रहने की अपील की है।
#Bahraich #BahraichNews #Crocodile #CrocodileRescue #ForestDepartment #WildlifeRescue #Katerniaghat #Shivpur #Belamakan #UttarPradesh #UPNews #Wildlife #RescueOperation #RainySeason #VillageNews #BreakingNews #ViralNews #Nature #ForestNews #HindiNews