होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 129 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी जेल भेजा गया
गुरुवार को नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर कुल 129 लीटर शराब जब्त की है जिसकी कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई है।पहली कार्रवाई मे ग्वालटोली कचरापट्टी क्षेत्र से 81लीटर देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में श्रीनिधि इंटरनेशनल स्कूल के पास झाड़ियों से 48 लीटर शराब जप्त की।