कटनी नगर: जिला अस्पताल में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, वार्ड इंचार्ज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
कटनी के जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में 5 अप्रैल 2026 को वार्ड में भर्ती मरीजों द्वारा अस्पताल परिसर के भीतर ही जुआ खेलने का वीडियो मंगलवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।घटना उजागर होने के बाद प्रबंधन हरकत में आ गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने संबंधित वार्ड इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।