पन्ना: भ्रष्टाचार के आरोप:18 करोड़ की संदिग्ध खरीद में डीसीपी पर जांच की मांग
Panna, Panna | Mar 23, 2024 जिला शिक्षा केंद्र पन्ना के डीसीपी अजय कुमार गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की आवाज उठी है। उन्हें 18 करोड़ रुपए की संदिग्ध खरीद में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी जांच की मांग की है।