पन्ना: जिले में लोकसभा निर्वाचन में भी स्थापित होंगे महिलाकर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित मतदान बूथ
Panna, Panna | Mar 22, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी पन्ना कलेक्टर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पन्ना में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत पन्ना जिले में भी महिला मतदानकर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा। इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी-कर्मचारी का होगा।