कासगंज: नगर पालिका सोरों में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, चेयरमैन सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
सोरों नगर पालिका परिसर में आयुष विभाग के एनपी हल्दिया द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान योग के विभिन्न आसनों और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।