सदर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 6.70 करोड़ की सरकारी जमीन को कराई कब्जामुक्त
Sadar, Lucknow | Apr 29, 2026 लखनऊ नगर निगम ने ग्राम उत्तरधौना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। चारागाह के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल, प्लाटिंग और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में पहुंची टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।