रमना: पहली बारिश में ही डूबी रमना की सड़क, सब्जी बाजार के सामने जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
Ramna, Garhwa | Jun 7, 2026 रमना में मानसून की शुरुआती बारिश ने ही जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहीद भगत सिंह चौक से बस स्टैंड के बीच सब्जी बाजार के सामने मुख्य सड़क पर भारी जलजमाव और कीचड़ से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि जलजम