बहरोड़: बहरोड के स्टेडियम की पवेलियन में मिला खून से लथपथ शव, अस्पताल में मृत घोषित; हाथ पर लिखे नाम से पहचान की कोशिश
Behror, Alwar | Jun 3, 2026 बहरोड़ कस्बे में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब महात्मा गांधी स्कूल स्टेडियम की पवेलियन में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।