भगवानपुर: मनरेगा कानून बचाओ को लेकर भगवानपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में धरना
बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत दामोदरपुर, लखनपुर, बनौली सहित क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में “मनरेगा योजना कानून बचाओ, देश बचाओ” नारे के साथ बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे से दो घंटे का धरना आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।