उनियारा: डाबला फीडर में एलटी लाइन टूटने से सड़क पर फैला करंट, बड़ा हादसा टल गया
Uniara, Tonk | Apr 26, 2026 सहादत नगर गांव के डाबला फीडर में एलटी लाइन टूटकर बीच सड़क पर गिर गई, जिससे इलाके में करंट फैल गया। जानकारी के अनुसार तुड़ी से भरे खाली ट्रैक्टर के उलझने से लाइन टूट गई और ट्रॉली के साथ-साथ पास के एक मकान की जाली में भी करंट आ गया। समय रहते लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी।