जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्थित पेट्रोल पंप से 50 हजार रुपये व दस्तावेजों से भरा पर्स गायब, पीड़ित ने की शिकायत
शाहजहांपुर। जलालाबाद स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप से एक वाहन चालक का 50 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी संजय गुप्ता ने इस मामले में पंप प्रबंधन पर सहयोग न करने और सीसीटीवी फुटेज न दिखाने का आरोप लगाया है