हाजीपुर: हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में नगर सभापति ने नाला उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया
हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर नाला उड़ाही कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। हाजीपुर नगर सभापति संगीता कुमारी। दरअसल, रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे उन्होंने बताया हाजीपुर के मुख्य 32 नालों की उड़ाही लगातार 8 दिनों तक चलेगी। जिससे हाजीपुर शहर में जल जमाव से निजात मिलेगी|