सादुलशहर: लालगढ़ थाना पुलिस ने गणेशगढ के पास कार्रवाई करते हुए 1650 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सादुलशहर के लालगढ़ थाना पुलिस ने गणेशगढ़ गांव के पास कार्रवाई करते हुए,1650 नशीली गोलियों के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, कि गस्त के दौरान गणेशगढ़ गांव के पास आरोपी मेलाराम,जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 1650 नशीली गोलियां ट्रामाडोल बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मुक्दमा दर्ज किया गया है।