देवरी: देवरी थाने में ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
Deori, Giridih | Apr 17, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरिमहुआ के नेतृत्व में देवरी थाना परिसर में शुक्रवार को ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी भी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ज्वेलर्स दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने,