अकबरपुर: रुरा नहर पुल पर फल विक्रेता द्वारा महिला के साथ की गई मारपीट के संबंध में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने दी जानकारी
क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने जानकारी दी कि पिंकी देवी निवासी नंदपुर थाना गजनेर अपने पुत्र कुलदीप व अपने पति गया प्रसाद के साथ ग्राम अम्बरपुर थाना रूरा अपने रिश्तेदारी में जा रही थी, कि रूरा नहर पुल के पास दिलशाद के आम की दुकान से आम को खरीदने को लेकर विवाद हो गया था । इस सम्बन्ध में तत्काल रूरा पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी थी।