शाजापुर: कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर में पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
शाजापुर,: कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान के मार्गदर्शन एवं कृषि वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. गायत्री वर्मा रावल के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर में गत दिवस सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को पोषण वाटिका स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।