हज़ारीबाग: ABVP के सदस्यों ने बीएड के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग के द्वारा बीएड के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा जो इस प्रकार हैं, बीएड का सेशन विलंब से चल रहा है, जिससे प्रशिक्षु कई सरकारी बहाली से वंचित रह जायेंगे, सत्र विलंब से चलने के कारण प्रशिक्षु आगे कई विषय में नामांकन नहीं ले सकेंगे।