भिंड नगर: मेला के पास हवा भरने वाला कंप्रेसर फटा, पंचर दुकान पर काम कर रहा अधेड़ घायल, ग्वालियर रेफर
भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मेला के पास स्थित एक पंचर की दुकान पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। दुकान पर हवा भरने वाला कंप्रेसर अचानक फट गया, जिससे वहां काम कर रहा अधेड़ जगदीश रजक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।