सूरतगढ़: चरण सिंह चौक के पास दो गुटों में मारपीट, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस कर रही है पड़ताल
सूरतगढ़ में चरण सिंह चौक के पास 1 अप्रैल रात दो गुटों में मारपीट की घटना हुई थी। जिसका सीसीटीवी वीडियो सोमवार दोपहर को सोशल मीडिया पर सामने आया। लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक के सर में ईंट से प्रहार किया था। पीड़ित युवक ने 2 अप्रैल को सिटी थाना में पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल सिटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।