पटना ग्रामीण: PMCH में नर्सों ने किया प्रदर्शन, नर्स के पति के मौत के बाद बढ़ा विवाद
पीएमसीएच में 20 वर्षों से कार्यरत एक नर्स के पति की मौत के बाद नर्स और परिजनों ने जूनियर डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को पीएमसीएच में नर्सों ने हड़ताल कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 8 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ अन्य सेवाएं भी बाधित रही। प्रदर्शन कर रही इन सभी नर्सो की मांग थी कि दोषी डॉक्टर पर क