खरगोन जिले में प्रशासनिक कामकाज को तेज करने के लिए कलेक्टर भव्या मित्तल ने अधिकारियों की बड़ी बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में जनगणना, शिक्षा, राजस्व, कृषि, आपदा प्रबंधन, पेयजल और उपार्जन सहित कई विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की गई।