मुज़फ्फरनगर: लव जिहाद के नाम पर प्रेमी युगल की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 5 नामजद समेत 17 हिंदू नेताओं पर मुकदमा दर्ज
जिला परिषद मार्केट में प्रेमी युगल के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर 5 नामजद और 10–12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में मारपीट, छेड़छाड़, अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा के अनुसार वायरल वीडियो, पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच जारी है।