बहरोड़: बहरोड के कांकर बर्डोद श्मशान घाट से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस जाब्ता तैनात
Behror, Alwar | Apr 13, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव कांकर बर्डोद में सोमवार दोपहर 12 बजे प्रशासन ने गैर मुमकिन श्मशान घाट की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई करीब बारह बजे एसडीएम राम किशोर मीणा और तहसील प्रशासन के नेतृत्व में की गई, जिसमें भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा।