रॉबर्ट्सगंज: सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने कहा, अगर राहुल गांधी भीड़ के साथ गाजीपुर पहुंचेंगे, तो उन्हें रोका जाएगा
सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की लड़की की हत्या के बारे में बोलते हुए कहा कि यदि किसी के परिवार की लड़की की मृत्यु हुई है तो उन्हें सहानुभूति रखनी चाहिए ना की राजनीति करनी चाहिए अगर राहुल गांधी भीड़ के साथ गाजीपुर गए तो उन्हें रोका जाएगा और सीमित संख्या में ,गए तो उन्हें अनुमति भी मिलेगी, विपक्ष ड्रामा कर रहा है