टिब्बी: टिब्बी के लाल शुभम सिसोदिया ने RAS-2024 में 152वीं रैंक हासिल कर फिर लहराया परचम
टिब्बी कस्बे के होनहार शुभम सिसोदिया ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। RAS-2024 परीक्षा में 152वीं रैंक हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शुभम वर्तमान में जयपुर के HCM RIPA में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक पद पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने RAS-2023 में 244वीं रैंक प्राप्त की थी।