मधेपुर उपडाकघर परिसर में सोमवार को झंझारपुर अनुमंडल के सभी डाक कर्मचारियों की एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें करीब दो सौ लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक डाक निदेशक जयप्रकाश सिंह ने डाक कर्मचारियों के साथ इस वित्तीय वर्ष में अबतक किए गए कार्यों की समीक्षा की।